शुक्रवार, 5 जून 2020

ये मत कहियेगा कि इन बच्चों में तेवर नहीं




कार्टून की दुनिया के छोटा भीम की शादी छुटकी से न होकर ढोलकपुर की राजकुमारी इंदुमती से हो रही है। यह बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इसी बात से नाराज होकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स और ट्वीट पोस्ट कर रहे हैं। ट्विटर पर ये कैरेक्टर टॉप ट्रेंड में जगह बनाए हुए हैं। इन कैरेक्टर से जुड़े हैशटैग को ट्रेंड में देख कर लोग हैरान हैं। इन ट्वीट्स के जरिए कार्टून कैरेक्टर छुटकी को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई जा रही है।#JusticeForChutki जैसे ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले भी डोरेमोन में जब शिजुका की शादी डेकिसुगि से हुई थी तो भी काफी बच्चों को नागवार गुज़रा था। मगर छोटा भीम का मामला ट्विटर तक आ गया है। 




अब ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि इन आन्दोलनों में शामिल हों या ट्विटर छोड़ दें। पूरा लॉकडाउन रामायण और महाभारत की आसमान छूती TRP के बाद ये खबर पढ़ना अच्छा नहीं लग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

साहित्य हित में जारी

फिराक साहब उर्दू के साथ अंग्रेजी के भी जानकार थे और उनका मानना था कि इस मुल्क में अगर उनके बाद किसी को अंग्रेजी आती है तो वह पंडित नेहरू हैं...